
देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट (सावधि या एफडी) पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने 1 करोड़ रुपए से नीचे की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में 0.05 से 0.1% की वृद्धि की है। नई दरों का लाभ 1 से 10 साल तक की जाने वाली एफडी पर मिलेगा। ब्याज दरें 30 जुलाई 2018 से प्रभावी हो गई हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment