
पीएनबी फ्रॉड में आरोपी मेहुल चौकसी के एंटीगुआ में होने की सूचना मिलने के बाद भारत ने अपना शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। एंटीगुआ और बरबूडा के प्रशासन से चौकसी को वहीं रोककर रखने की अपील की है। यह भी कहा है कि उसे जमीन, पानी या हवाई किसी भी रास्ते से देश से बाहर न जाने दिया जाए। चौकसी ने एंटीगुआ का पासपोर्ट हासिल कर लिया है। वह इसी महीने अमेरिका से वहां पहुंचा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Comments
Post a Comment